Bareilly: इस फैक्ट्री मालिक पर हो गई FIR, धोखाधड़ी मामले में फंसा...हड़प लिए व्यापारी से 3.71 लाख
सीबीगंज, अमृत विचार : परसाखेड़ा के फैक्ट्री मालिक शौर्य अग्रवाल ने चावल व्यापारी के 3.71 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के निर्देश पर थाना सीबीगंज पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हाफिजगंज के ठाकुरद्वारा रिठौरा निवासी जय ट्रेडिंग कंपनी के मालिक प्रशांत गुप्ता के मुताबिक वह नवीन मंडी डेलापीर में चावल सप्लाई करते हैं। 31 जनवरी 2024 को परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रस्क फैक्ट्री के मालिक शौर्य अग्रवाल ने अपनी फर्म फनप्रो इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड उत्कर्ष गुड्स ऑफ इंस्टीट्यूट के बिल पर 2890 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 164.25 क्विंटल खंडा चावल खरीदा था, जिसकी कीमत चार लाख 71 हजार 397 रुपए हुई।
एक लाख रुपये एडवांस दे दिया था। पूरा चावल खंडा तुलने के बाद बचे हुए पैसे 371397.50 रुपये मांगे तो टालमटोल कर दी। तकादा करने पर मोबाइल उठाना बंद कर दिया। 21 अगस्त 2024 को वह करीब 11 बजे चावल के रुपये मांगने के लिए शौर्य अग्रवाल के घर पहुंचे तो शौर्य अग्रवाल, उसकी पत्नी टीना अग्रवाल, ग्रीस अग्रवाल, उसकी मां पत्नी लता अग्रवाल, लकी भाटिया, मुकेश ने उनके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की।
यह भी पढ़ें- Bareilly: शुरू होने के करीब स्काईवॉक! टेंडर लेने वाली मुंबई की फर्म 84 नहीं, सिर्फ 35 दुकानें चलाएगी
