कासगंज: आग ने तबाह किया गरीबों का आशियाना, 10 झोपड़ियां जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सोरों, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम मनकापुर में झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे झोपड़ियों में रखा सामान जल गया। अग्निशमन कर्मियों और ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन किया है।
 
गांव में झोपड़ियों में आग लगने पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। तेज हवाओं के कारण आग को बुझाना मुश्किल हो रहा था। एक-एक कर दस झोपड़ियां आग की चपेट में आकर जल गईं। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण और दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा सामान जल गया। गांव निवासी हरिओम पुत्र हरि सिंह, विक्रम सिंह पुत्र ताराचंद, अखिलेश पुत्र सोनपाल, श्रीराम पुत्र होरीलाल, नरेश पाल पुत्र अनेक पाल, प्रीति पत्नी सर्वेश कुमार, मंगली पुत्र राम अवतार, कृपाल पुत्र चरण सिंह, सुनील पुत्र चरण सिंह, रामबेटी पत्नी होरीलाल की झोपड़ियां आग में जल गई और उनका सामान भी जल गया। जानकारी पर राजस्व कर्मी पहुंचे और उन्होंने क्षति का आकलन किया है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: शादी समारोह में गोली लगने से रिपोर्टर की मौत, परिजन बोले- षड्यंत्र के तहत हुई हत्या

संबंधित समाचार