मैं दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं... भाजपा की जीत पर लखनऊ में बोले अनुराग ठाकुर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यलय पर एक प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को मिली जीत पर कहा, "मैं दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवासियों से वादा किया था कि दिल्ली को विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ाएंगे और विकसित दिल्ली बनाकर दिखाएंगे।"

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि दिल्लीवासियों आम आदमी पार्टी के झूठे वादों और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। आतिशी पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतिशी एक एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बनीं। आम आदमी पार्टी के पोस्टर पर आतिशी नहीं थीं। अरविंद जी बाकियों को निपटाते हुए खुद निपट गए।  

अयोध्या के राजा के बारे में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "जनता ने बता दिया।" उन्होंने इस्तीफा देने वालों से वादा पूरा करने की मांग की, "नहीं तो 2027 में जनता पूछेगी, 'क्या हुआ तेरा वादा?' केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि "राहुल जी समझ लें, आरोपों पर जनता वोट नहीं करेगी"।

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार