Iltija Mufti: इल्तिजा मुफ्ती के दो पीएसओ निलंबित, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती के साथ तैनात दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को निलंबित कर दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे ‘विडंबनापूर्ण और अनुचित’ बताया। 

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “विडंबनापूर्ण और अनुचित है कि इल्तिजा के दो पीएसओ को बिना किसी गलती के निलंबित कर दिया गया। उन्हें सिर्फ इसलिए दंडित किया गया क्योंकि इल्तिजा एक अपराधी की तरह अपने घर में बंद होने के बावजूद कठुआ पहुंचने में कामयाब रही।” 

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोपोर में वसीम मीर और बिलावर में माखन दीन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई में विफलता पर भी सवाल उठाया। सुश्री मुफ्ती ने कहा, “इस बीच, सोपोर में वसीम मीर या बिलावर में माखन दीन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।” पीडीपी प्रमुख ने सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस पर मूकदर्शक बनकर प्रभावी रूप से ऐसी कार्रवाइयों को वैध करार देने का आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें- PM Modi US-France Visit: मैं अपने मित्र ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक हूं... यात्रा से पहले बोले पीएम मोदी

संबंधित समाचार