JEE Main 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

JEE Main 2025: अगर आपने भी जेईई मेन 2025 सेशन 1 का एग्जाम दिया है तो ये खबर आपके लिए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन 2025 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की (Answer Key) जारी कर दिया गया है। एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JEE Main 2025: आंसर-की को ऐसे करें चेक

1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 
2: इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन सेशन-1 फाइनल आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें। 
3: उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जायेगी। यहां आंसर-की को देखा जा सकता है।     
4: आंसर-की चेक करें। 
5: इसके बाद उम्मीदवार आंसर-की को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

कब हुई थी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 30 जनवरी 2025 को संपन्न हुई थी। इसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 4 फरवरी 2025 को जारी हुई थी। उम्मीदवारों को 6 फरवरी 2025 तक अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए आपत्तियां भी दर्ज कराने का मौका दिया गया था। जेईई मेन 2025 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी होने की उम्मीद है। पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि पेपर 2 का एग्जाम 30 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ेः इंग्लिश ने डुबोई लुटिया ....पंचर वाले से हो गई सेट, शादी के बाद हुआ खुलासा, देखें Video

संबंधित समाचार