बरेली: जल्द अस्तित्व में आएंगे फॉरेस्ट सिटी और साइंस पार्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत प्रस्तावित फॉरेस्ट सिटी और साइंस पार्क वर्ष 2021 में अस्तित्व में नजर आएंगे। आईएएस जोगिंदर सिंह ने बीडीए उपाध्यक्ष का चार्ज संभालने के बाद से दोनों प्रोजेक्टों पर फोकस शुरू कर दिया है। अतिक्रमण का झमेला हल होने के बाद दोनों …

अमृत विचार, बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत प्रस्तावित फॉरेस्ट सिटी और साइंस पार्क वर्ष 2021 में अस्तित्व में नजर आएंगे। आईएएस जोगिंदर सिंह ने बीडीए उपाध्यक्ष का चार्ज संभालने के बाद से दोनों प्रोजेक्टों पर फोकस शुरू कर दिया है। अतिक्रमण का झमेला हल होने के बाद दोनों प्रोजेक्टों पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।


शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी ने योजना की प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को फॉरेस्ट सिटी में प्रस्तावित झील का चिन्हांकन कर अतिरिक्त मिट्टी को योजना के अन्य भागों (लो-लैंड) में आवश्यकतानुसार फिलिंग कराने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ साइंस पार्क के लो-लैंड क्षेत्र में वाटर बॉडी बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीडीए वीसी ने प्रोजेक्ट के लिये अधिग्रहीत की गयी भूमि पर अतिक्रमण देखा। इस पर उन्होंने अभियंताओं को योजना के सेक्टर-तीन में चन्द्रपुर बिचपुरी गांव की तरफ प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर अवैध निर्माण एवं डोहरा रोड पर सेक्टर-तीन व सेक्टर-सात के अर्जित भूमि पर अवैध निर्माणों को हटाने की योजना बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिये आवश्यक पुलिस बल की मांग का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा है।

योजना को मिलाने वाली सड़क का निर्माण जल्द करायें
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने एक्जीक्यूटिव क्लब रोड पर नकटिया नदी से रामगंगा नगर आवासीय योजना को मिलाने वाली सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों से कहा कि सड़क जितनी जल्दी बनेगी उतनी जल्दी प्रोजेक्ट में भी तेजी जाएगी।

सेक्टर तीन में आरसीसी विद्युत पोल हटाने के निर्देश
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सेक्टर-तीन में आरसीसी पोल विद्युत सप्लाई के लिये लगाये गये हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाये। उनके स्थान पर एमएस ट्यूबलर पोल लगाने को कहा है।

15 करोड़ से बनेगी फॉरेस्ट सिटी

रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत फॉरेस्ट सिटी कई हेक्टेयर में बनेगी। इसके लिये 15 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किये जा चुके हैं। फॉरेस्ट सिटी में सब कुछ आकर्षक बनेगा। इसे जापानी टेक्निक से बनाने की बात कही जा रही है। यहां जो पौधे लगाए जाएंगे वो दो साल में बड़े हो जाएंगे जिससे वह फॉरेस्ट की तरह दिखने लगेगा।

सात एकड़ में 47 करोड़ रुपये से बनेगा साइंस पार्क
रामगंगा नगर आवासीय योजना में सात एकड़ में हाईटेक साइंस पार्क भी बनेगा। इसके लिए 47 करोड़ रुपये का बजट पहले ही पास हो चुका है। साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग इस पार्क को बनवाएगा। वहीं, इसका मेंटीनेंस भी करेगा। प्रोजेक्ट पर डोहरा और बीसलपुर रोड से आने-जाने के लिये 45 मीटर की लिंक रोड बनाई जाएगी जो रामगंगा नगर के सभी सेक्टरों को जोड़ेगी

संबंधित समाचार