हरदोई: पुलिस ने तीन कुंतल मांस के साथ 3 को लिया हिरासत में, बरेली से लाया जा रहा था गोपामऊ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई जिले की पिहानी पुलिस ने बरेली से गोपामऊ लाया जा रहा तीन कुंतल मांस के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पिकअप से लाए जा रहे मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है। मांस प्रतिबंधित होने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैसा कि बताया गया है कि पुलिस को प्रतिबंधित मांस के बारे में लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। 

उसी के चलते एसएचओ पिहानी विद्या सागर पाल सारे मामले का खुलासा करने के लिए एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह की गाइडलाइन पर जुट गए। एसएचओ पाल मंगलवार की भोर पहर से अपनी टीम के साथ पिहानी में गोपामऊ चुंगी पर डट गए। उसी बीच एक पिकअप आती हुई दिखी,उसे रोक कर तलाशी ली गई,जिसमें मांस बरामद हुआ, जिसका वज़न करीब तीन कुंतल  बताया जा रहा है। 

पुलिस टीम ने पिकअप पर सवार तीन आरोपियों को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ की,पूछताछ में बताया गया पिकअप में रखा मांस बरेली से गोपामऊ ले जाया जा रहा था। मांस के परीक्षण के लिए वहां पशु चिकित्सको की टीम को बुलाया गया है। प्रतिबंधित मांस होने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी ने खुद की पूछताछ

हरदोई। पिहानी में मांस पकड़े जाने की सूचना मिलते वहां पहुंचे एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पहले तो सारे मामले की गहराई से पड़ताल की,उन्होने हिरासत में लिए गए आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। श्री सिंह ने कहा प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा,साथ ही उनके मददगारों को भी ऐसा सबक सिखाया जाएगा,जिसे अपनी सारी ज़िंदगी नहीं भूल पाएंगें।

दीवान की भूमिका संदिग्ध, गिर सकती है गाज

मांस की तस्करी के मामले में पिहानी कोतवाली में तैनात एक दीवान की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि अगर आरोप सच साबित हुआ तो दीवान के ऊपर गाज गिरना तय है।एएसपी पश्चिमी श्री सिंह ने सारे मामले की गहराई से छानबीन करने के निर्देश दिए है कि इस काम में जो भी शामिल होगा,उसे भी नहीं बख्शा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण हादसा: कार और डंपर की टक्कर में सेना के जवान समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिजनों में चीत्कार

संबंधित समाचार