Manipur Crisis: कौन बनेगा मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री? इन नामों की है चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंफाल। मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मंगलवार को गहन बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीरेन सिंह ने रविवार शाम मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कहा है। 

भाजपा नेता संबित पात्रा इस मुद्दे पर पार्टी विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मणिपुर इस समय एक राजनीतिक और संवैधानिक संकट से गुजर रहा है क्योंकि 10 फरवरी से निर्धारित राज्य विधानसभा सत्र भी स्थगित हो चुका है। नियमों के अनुसार, दो विधानसभा सत्रों के बीच छह महीने का अंतर नहीं होना चाहिए और अंतिम सत्र 12 अगस्त, 2024 को समाप्त हुआ था। सभी की नजरें भाजपा केंद्रीय नेताओं की अगली कार्रवाई पर हैं ताकि राज्य को इस संकट से बाहर निकाला जा सके।

नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) ने घोषणा किया है कि वह फिर से मणिपुर में भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देगी क्योंकि बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके पास छह विधायक हैं। एनपीपी ने बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए समर्थन वापस ले लिया था। सूत्रों ने कहा कि भाजपा के विधायक दो अलग-अलग समूहों में विभाजित हो गए है और नए नेता को चुनने के लिए सहमति अभी तक नहीं बनी है। सभी भाजपा विधायक बुधवार को नई दिल्ली में मिल सकते हैं ताकि एक नए मुख्यमंत्री का चयन किया जा सके। 

CM पद के लिए है इन नामों की चर्चा

  • सत्यब्रत, मौजूदा स्पीकर 
  • थौनाओजम बसंत कुमार सिंह, शिक्षा मंत्री
  • राधेश्याम, बीजेपी विधायक
  • खेमचंद, नगर प्रशासन एवं आवास विकास मंत्री
  • बिस्वजीत सिंह, पर्यावरण और वन मंत्री

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या पहुंची 45 करोड़ के पार, माघ पूर्णिमा पर भी बनेगा रिकॉर्ड

संबंधित समाचार