लखनऊ: सपा एमएलसी के आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लाप्लास स्थित आवास पर जन्मदिन पार्टी के दौरान पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के …

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लाप्लास स्थित आवास पर जन्मदिन पार्टी के दौरान पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के आवास पर शुक्रवार विनय यादव के जन्मदिन पर उसके चार साथी पार्टी कर रहे थे। नशे के दौरान विनय और राकेश रावत के बीच खींचतान के दौरान पिस्टल चल गई और गोली बाराबंकी निवासी 34 वर्षीय राकेश के चेहरे पर लगी,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे ट्रमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घटना के कई घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की। उन्होंने बताया कि अमित यादव क आवास पर पंकज पिछले पांच साल से रह रहा है। कल रात विनय यादव के जन्मदिन की पार्टी थी और उसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पार्टी में राकेश, विनय, ज्ञानेन्द्र, पंकज और आफताब आलम मौजूद थे। पार्टी के दौरान आफताब बीयर लेकर आया था। बीयर पीने के बाद यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने चारो लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

शाहजहांपुर-पीलीभीत से सपा एमएलसी अमित यादव रिंकू का कहना है कि शुक्रवार रात वह शाहजहांपुर स्थित अपने घर में थे। उन्हें वारदात की सूचना मिली है। वह मामले की जानकारी कर रहे हैं। गोली चलाने का आरोपी पंकज यादव सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कहेलिया गांव का रहने वाला है और एमएलसी के दूर के रिश्ते का भाई है।

संबंधित समाचार