हमीरपुर: घरेलू विवाद में दंपत्ति ने एक साथ फंदा लगाकर की आत्महत्या, गांव में फैली सनसनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुस्करा/हमीरपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के बिंहुनी गांव में दंपत्ति ने एक ही साड़ी से छत की कुंडी पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।  

बिंहुनी खुर्द ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि छुन्ना 27 वर्ष पुत्र काशीप्रसाद खंगार व उसकी पत्नी समीक्षा 25 वर्ष ने आपसी किसी विवाद के चलते अपने ही घर में कमरे की छत की कुंडी से एक ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का परिवार ईंट भट्टा मजदूरी करता है। घर पर केवल दोनों पति-पत्नी ही रहते थे। इनकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी, जिसके बाद अभी तक कोई संतान नहीं है। 

घटना की जानकारी तब हुई जब एक पड़ोसी का बच्चा खेलते-खेलते छुन्ना के घर गया तो उसने अंदर जाकर कमरे में दोनों को लटकते देखा और शोर मचाते हुए वह बाहर भागा, शोर सुनकर सभी पड़ोसी इकट्ठे हो गए। घटना देखकर भौंचक्का रह गए और आनन-फानन में कस्बा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे कस्बा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की प्रत्येक बिंदु से जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें- हमीरपुर में घरेलू कलह में दंपति ने फांसी लगाकर दी जान: पत्नी को लटकता देख पति भी फंदे से झूला, दो बेटों को बिलखता छोड़ गए...

संबंधित समाचार