रामपुर: माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैफनी, अमृत विचार। माघ पूर्णिमा के मौके पर रामगंगा नदी पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। उसके बाद पूजा अर्चना करके लोगों को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा शहर में भी स्थित कई मंदिरों पर महिलाओं ने पूजा अर्चना करके भगवान को प्रसाद का भोग लगाया।

जिले भर में माघ पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। सुबह उठाकर सबसे पहले महिलाओं ने घर पर स्नान करके पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिरों में जाकर भगवान को जल चढ़ाया और उसके बाद प्रसाद का भोग लगाया। बहुत से भक्त तड़के ही स्नान करने के लिए ट्रेनों और बसों से ब्रजघाट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। अच्छा दिन होने के कारण भक्तों ने अपने घरों में कथा हवन भी कराया। उसके बाद  लोगों को कथा का प्रसाद भी बांटा गया।

रामगंगा नदी घाट पर लगा मेला  
सैफनी,अमृत विचार: बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर नगर के  रामगंगा नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तड़के से ही श्रद्धालु हजारों की संख्या में रामगंगा नदी घाट पर पहुंचना शुरू हो गए। रामगंगा नदी घाट पर मेला भी लगा। जिसमें प्रसाद के अलावा चाट पकौड़ी और खेल खिलौनों की दुकानें भी लगीं महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं के लिए समाजसेविश्यों ने जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।अधिक भीड़ को देखकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ।
 

संबंधित समाचार