लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रों के स्टार्टअप को देगा नई उड़ान   

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: छात्रों के स्टार्टअप को सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर बाजार में उतारने तक की योजना को लेकर उड़ान योजना ने लखनऊ विश्वविद्यालय में काम करना शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेल ने उड़ान योजना का आरंभ किया है। विश्वविद्यालय के नवांकुर फाउंडेशन इनक्यूबेशन सेल ने दो महत्वपूर्ण पहल शुरू किया है। जिसमें इंटर्नशिप प्रोग्राम और कोहोर्ट प्रोग्राम 1.0 (आइडिया पिचिंग इवेंट)। जिनके माध्यम से नवाचार, स्टार्टअप को सहयोग देते हुए उसे उद्यम क्षेत्र से जोड़ना है।

इंटर्नशिप स्ट्रीम जैसे बिजनेस डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी सपोर्ट, इवेंट मैनेजमेंट, लीगल एंड कंप्लायंस, फाइनेंस एंड रिसर्च और कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यावहारिक समझ को विकसित करने पर कार्य कर रहा है। चयनित इंटर्न स्टार्टअप की दुनिया से रुबरु होंगे और उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ़ कम्प्लीशन और प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए अब तक 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उड़ान को होर्ट प्रोग्राम

उड़ान कोहोर्ट प्रोग्राम 1.0 स्टार्ट अप के विचार-पिचिंग प्लेटफ़ॉर्म है। जिसकी शुरुआत उद्यमियों को उद्योग के विशेषज्ञों और निवेशकों के सामने अपने अभिनव विचारों को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित करने के लिए की गई है। इसके तहत स्टार्टअप को उद्यमों में बदलने के लिए मेंटरशिप और फंडिंग की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ेः “जीरो क्लिक हैक” से साइबर अपराधी चुरा रहे डेटा, साइबर ठगों ने अपनाया नया तरीका

संबंधित समाचार