बहराइच: परशुराम सेना ने लापता नाबालिग लड़की को बरामद करने की पुलिस से की मांग, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमें वापस करने की उठाई आवाज

बहराइच, अमृत विचार। परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ में लापता  नाबालिग लड़की बरामद करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। साथ ही प्रतापगढ़ में सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की आवाज उठाई। परशुराम सेवा संस्थान के सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

cats

सभी ने प्रतापगढ़ की घटना को लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्ष की नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। दो माह बाद भी पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई है। इसको लेकर प्रतापगढ़ सवर्ण आर्मी के सह संस्थापक ठाकुर शिवम सिंह के साथ लोग शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने ठाकुर शिवम सिंह समेत 27 नामजद और 60 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया। इसे खत्म करने की आवाज उठाई। 

इस दौरान युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेंद्र अवस्थी, जिला प्रभारी दिलीप मिश्रा, चंद्रभूषण द्विवेदी, कुछ शुक्ला मटेरा, स्नेह शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, सिद्धनाथ अवस्थी, नीरज अवस्थी, मोहित मिश्रा, विकास पांडे, विश्वरूप मिश्रा, अरुण तिवारी, इंद्रेश मिश्रा, विनोद तिवारी, दिनेश पांडे, प्रमोद शुक्ला, मयंक तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार