शाहजहांपुर: नदी में गई भेड़ को बचाने कूदा बेटा...देखकर पिता ने भी लगा दी छलांग, एक का शव मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव रौरा में शनिवार सुबह गर्रा नदी में गई भेड़ को निकालने के चक्कर में युवक डूबने लगा, जिस बचाने के चक्कर में नदी में कूदा पिता भी डूब गया। दोनों की तलाश के लिए ग्रामीणों ने नाव पर सवार होकर जाल डाला तो करीब एक घंटे बाद युवक का शव मिल गया लेकिन पिता का कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है। 

गांव रौरा निवासी विवेक(20) अपने पिता फकीरे लाल उर्फ फक्कड़ के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव से लगभग 25 मीटर दूर गर्रा नदी किनारे भेड़ चराने के लिए गए थे। भेड़ के झुंड में से एक भेड़ निकल कर गर्रा नदी में चली गई। जिसे निकालने के लिए विवेक नदी में कूद गया। वह भेड़ को निकालने के चक्कर में नदी के अंदर गहराई में जाकर डूबने लगा, यह देख फकीरेलाल भी बेटे को बचाने के लिए नदी में डूब गया।

साथी चरवाहों ने शोर मचाया और गांव के लोग इकट्ठा हुए, तब तक दोनों पिता-पुत्र नदी में समा गए। दोनों की तलाश के लिए ग्रामीणों ने नाव पर सवार होकर जाल डाला तो करीब एक घंटे बाद युवक का शव मिल गया लेकिन पिता का कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी की। मृतक के शव को मोर्चरी रखवाया है। वहीं फकीरे की तलाश में गोताखोर बुलवाए गए।

यह भी पढे़ं- शाहजहांपुर: भतीजे ने चाची की कर दी हत्या, ऑटो खड़े करने के विवाद में सिर फोड़ा फिर दबा दिया गला

संबंधित समाचार