एक घर से निकली, दूसरी दवा लेने गई और लौट कर नहीं आई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : बनभूपुरा थाना क्षेत्र से दो महिलाएं लापता हो गईं। एक घर से किसी काम के लिए निकली थी और दूसरी को उसी के पति बस में बैठाया था। महिला अपने 9 साल के बेटे के साथ दवा लेने निकली थी। जिसके बाद कुछ घंटे बाद महिला के मोबाइल से पति के मोबाइल पर एक वीडियो भी आया और तब से उसका कुछ पता नहीं। बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
       

इंद्रानगर मोहम्मदी चौक बनभूलपुरा निवासी मोबिन पुत्र महबूब ने पुलिस को बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी हिना पिछले वर्ष 28 दिसंबर से लापता है। मोबिन का कहना है कि दोपहर करीब 1 बजे हिना घर से बाहर गई थी और तबी से उसका कुछ पता नहीं। वहीं दूसरे मामले में इंद्रानगर काबुल का बगीचा बनभूलपुरा निवासी मोहम्मद सोनू पुत्र मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नि गुलअफशा इसी वर्ष 4 जनवरी से लापता है। सोनू का कहना है कि गुलअफशा का मायका मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में है और मुरादाबाद से उसका उपचार चल रहा है।

4 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी पत्नी व 9 साल के बेटे को मुरादाबाद के लिए बस में बैठाया था। वह दवा लेने के लिए घर से निकली थी। उसी रोज दोपहर करीब 12 बजे गुलअफशा के मोबाइल से एक वीडियो सोनू के मोबाइल पर पहुंचा, जिसके बाद से उसकी कुछ खबर नहीं है। सोनू का कहना है कि वीडियो किसी अंजान युवक ने भेजा था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

संबंधित समाचार