कानपुर में चकेरी पुलिस ने BJP नेता को हिरासत में लिया: कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, हनुमान चालीसा का किया पाठ, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, VIDEO

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में ओवरटेक के विवाद में गुरुवार रात कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके दो दोस्तों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाने के अंदर और बाहर पीटने की घटना के बाद फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक भाजपा नेता को हिरासत में लिया। जिसके बाद भाजपाइयों ने चकेरी थाने का घेराव किया और धरने पर बैठकर जमकर हंगामा काटा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। हंगामा बढ़ने पर चकेरी समेत आसपास कई थानों के फोर्स के साथ डीसीपी साउथ, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी और पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस लगातार उन लोगों को शांत कराने का प्रयास करती रही। लेकिन वह लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। 

आदर्श विहार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल यादव गुरुवार देर रात अपने साथी आलोक ध्रुवनारायण सिंह और पवन सिंह राठौर के साथ एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। तभी छावनी में चकेरी क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और उनके दो दर्जन साथियों ने तीनों को रोक कर सरिया, बेसबाल के डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया था।

तीनों किसी तरह जान बचाकर चकेरी थाने पहुंचे तो आरोपियों ने थाने के अंदर घुसकर उन्हें पीटा था। शुक्रवार को कुछ लोगों ने बीच में पढ़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। इसके बाद शनिवार दोपहर को एसीपी चकेरी एसएस रामटेके थाने पहुंचे और थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों को थाने के अंदर मारपीट होने की बात पर फटकार लगाई। फिर उन्होंने फुटेज दिखवाए।

IMG-20250215-WA0067

जिसके आधार पर पुलिस भाजपा नेता प्रखर श्रीवास्तव को घर उठाकर थाने ले आई। भाजपा नेता को हिरासत में लेने की जानकारी पाकर 100 से 150 कार्यकर्ता व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पीआरओ शानू शर्मा चकेरी थाने पहुंचे।

फिर चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला से भाजपा कार्यकर्ता को छोड़ने की बात कहने लगे। काफी देर बात होने के बाद जब बात नहीं बनी तो भाजपाई धरना देने लगे। कुछ देर बाद भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह भी पहुंच और धरने में शामिल हो गए।

IMG-20250215-WA0053

भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसके बाद ढोलकर मंगाकर भजन गाना शुरू कर दिया। उधर हंगामा बढ़ता देख मौके पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव, एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार, एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह समेत महाराजपुर, जाजमऊ, छावनी, रेलबाजार समेत अन्य थानों का फोर्स और पीएसी की एक टुकड़ी भी पहुंची। लेकिन भाजपाई भाजपा कार्यकर्ता को छोड़ने की जिद् पर अड़े रहे।

डीसीपी साउथ के अनुसार दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। एक मुजामत की घटना भी हुई तो पुलिस की तरफ से भी दोनों पक्षों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। भाजपा नेता प्रखर श्रीवास्तव समेत दो को जमानत पर छोड़ा जा रहा है। 

IMG-20250215-WA0059

बेतरतीब खड़े कर दिए वाहन लगने लगा जाम 

भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां थाने के बाहर आधी सड़क को बेतरतीब खड़ी कर दी गई। हालत ये थी कि चकेरी थाने का गेट तक पूरी तरह से वाहनों के खड़े होने से बंद हो गया था।

वहीं बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण जाम भी लग रहा था। जिस पर यातायात पुलिस कर्मी जाम में फंसे वाहनों को निकलने के लिए मशक्कत कर रहे थे। चौराहे से टाटमिल की तरफ जाने के लिए वाहन रेंग रेंग कर निकलते रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में व्यापारियों ने नौबस्ता गल्ला मंडी का व्यापार बंद करके जताया विरोध...नारेबाजी की: इन मुद्दों को समाप्त करने की मांग की

संबंधित समाचार