Kanpur में बारात में जनातियों और बारातियों मे झड़प, युवक को जमकर पीटा, मौत
कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर- ककवन थाना क्षेत्र के आइमा गांव मे बीते 3 फरवरी को स्वर्गीय राकेश वर्मा की पुत्री की बारात तिर्वा क्षेत्र से एक गांव आई थी जिसमेंं बारातियों और जनातियों मे किसी बात को लेकर झड़प हो गई जिसमें एक बराती इन्द्रभान के सर पर गंभीर चोंटें आई थी।
आरोप था कि बंदना पैलेस के सामने ही कुछ युवकों से किसी बात को कहासुनी हुई थी जिसके बाद चार युवक नामजद व आठ दस युवक मारपीट करने लगे और इन्द्रभान के साथ धक्कामुक्की करने के बाद सर पर राड मार दी जिसके बाद घायल युवक को ककवन सीएचसी मे भर्ती कराया गया था। दो दिन तक घायल युवक का उपचार चलता रहा जिसमें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
मामले को कुछ दिनों तक दबाए रखा गया। बाद में मृतक के परिजनों के आधार शिवा पुत्र विनोद ,रितिक सोनी, विवेक पुत्र सोभरन ,और लकी पंण्डित पुत्र मल्लू पण्डित के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि पुलिस मामले मे जांच पड़ताल कर रही है जिसके बाद घटना का सही खुलासा होगा। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है। पूछताछ के लिए युवकों को हिरासत मे लिया गया। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
