बिजनौर: कार से टकराई नीलगाय, अधीक्षण अभियंता और चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चांदपुर, अमृत विचार : देर शाम चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव बिराल के पास नीलगाय की टक्कर से  मेरठ में तैनात बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव वर्मा और उनके कार चालक शादाब की मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नील गाय कार का शीशा तोड़कर अंदर तक घुस गयी। एसई संजीव वर्मा नूरपुर में विभागीय अधिकारियों की मीटिंग से मेरठ लौट रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दोनों घायलों को कार से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बिजनौर : ट्रेन के आगे कूद कर युवती ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट

संबंधित समाचार