Bareilly: नहीं होगी महिला कंडक्टरों की भर्ती, जानें क्यों करना पड़ा कैंसिल?
बरेली, अमृत विचार: अधिकारियों के महाकुंभ में होने की वजह से रोडवेज में महिला कंडक्टरों की भर्ती के लिए 17 फरवरी को लगने वाला रोजगार मेला निरस्त कर दिया गया है। अधिकारी मेले के लिए अगली तारीख बाद में तय करेंगे।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बरेली रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम में पंजीकृत, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र धारक आवेदकों को मेरिट के आधार पर संविदा पर महिला कंडक्टरों की भर्ती के लिए 17 फरवरी को वर्कशाॅप में रोजगार मेले का आयोजन करने की बात कही थी। शनिवार को सेवा प्रबंधक धनजी राम ने आदेश जारी किया कि प्रयागराज महाकुंभ की वजह से अधिकारी और कर्मचारी अभी वापस नहीं आ सके हैं। इसकी वजह से मेला स्थगित किया जाता है।
यह भी पढ़ें- बरेली: देखें VIDEO...बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने छीना घर का एक लौता चिराग...सीसीटीवी में कैद हुई घटना
