बरेली: देखें VIDEO...बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने छीना घर का एक लौता चिराग...सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर छात्र की दर्दनाक मौत शनिवार शाम हो गई। घटना रूहेलखंड चौकी क्षेत्र के बीसलपुर चौराहे के पास की है। हादसे के बाद परिवार ने घर का इक लौता चिराग खो दिया। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी भी वायरल हुआ है। 

थाना बिथरी चैनपुर के गांव कचौली के रहने वाले गुलफाम सिंह का 16 वर्षीय बेटा उदय प्रताप सिंह  हाईस्कूल का प्रैक्टिकल देकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही बीसलपुर चौराहा से पहले नैनीताल बैंक के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले पहिये के नीचे आ गया। घटना के बाद वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले पहिये के नीचे आने के बाद उसकी बाइक सामने से आ रही वैन के आगे आकर गिरी। जिसके बाद वैन चालक ने भी ब्रेक लगाए। घर के एक लौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
छात्र को रौंदने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन समेत फरार हो गया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और ट्रैक्टर की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: सांड ने किया कांड...घर की छत पर चढ़कर खूब छकाया, घंटों की कोशिश के बाद उतारा

संबंधित समाचार