लखीमपुर खीरी: महाकुंभ में गया अधेड़ लापता, मैलानी पुलिस नहीं लिख रही गुमशुदगी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मैलानी, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम राजामंडी से महाकुंभ के मेले में अमृत स्नान करने गया अधेड़ लापता हो गया है। परिवार वालों की मैलानी पुलिस ने तहरीर लेने से भी मना कर दिया, जिससे परिजन परेशान हैं।

थाना मैलानी क्षेत्र ग्राम राजामंडी के जयसिंह (50) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ मेले में गए थे। मेले में परिवार को खड़ा करके प्रसाद लेने के लिए कुंभ के मेले में चले गए। कुछ देर बाद जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। परिवार वालों ने वहां पर उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया फिर भी कहीं पता नहीं चला। परिजन निराश होकर घर आ गए। थाना मैलानी में तहरीर देने गए तो पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। प्रशासनिक अधिकारियों से भी फोन पर संपर्क किया गया उसके बाद भी कहीं पता नहीं चला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की व्यथा सुनने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी भी तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: लापता वसूली एजेंट की तलाश में पुलिस ने उड़ाया ड्रोन, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

देश का सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा, तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस; गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'