Bareilly : ऋषभ ने 116वीं और सुरेश शर्मा नगर के आकाश को मिली 684वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्र नगर के रहने वाले ऋषभ शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में 116वीं रैंक हासिल की है। ऋषभ की मां आभा शर्मा एलआईयू इंस्पेक्टर मुरादाबाद हैं। पिता संजीव शर्मा मेरठ में एलआईसी में चीफ मैनेजर हैं। ऋषभ ने बताया कि दूसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की है। 

ऋषभ ने बताया कि 10वीं और 12वीं की पढ़ाई डीपीएस मुरादाबाद से करने के बाद सेल्फ स्टडी व ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से तैयारी की। दिल्ली में रहकर कोचिंग करने के बाद उन्होंने दूसरी बार में ही सिविल सेवा परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल की। ऋषभ की इस सफलता पर उनके परिजनों व ऋषभ को बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

सिविल सेवा में आकाश गंगवार को 684वीं रैंक
बरेली, अमृत विचार: सुरेश शर्मा नगर निवासी कुंवर सेन गंगवार के पुत्र आकाश गंगवार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 684वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आकाश की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दिया जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों, मित्रों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि आकाश की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह दिखाती है कि लगन और निरंतर प्रयास से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन
मनमाने तरीके से बिजली का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे कर्मचारी: देना होगा हिसाब, फिजूल बर्बादी नहीं तो बिल में राहत भी मिलेगी
Uttrakhand: भीमताल, नौकुचियाताला, कमलताल झीलों का होगा सौंदर्यीकरण
लखनऊ में स्कूलों के बंद होने के समय नहीं लगेगा जाम: यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल, 97 ट्रैफिक मार्शल किए गए प्रशिक्षित