बिजली बिल राहत योजना में जबरदस्त सफलता: 47 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने लिया लाभ, 8,783 करोड़ की राहत और 4,807 करोड़ का राजस्व प्राप्त
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बिजली बिल राहत योजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति और उपभोक्ताओं को दी गई राहत पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अब तक 47 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने इस योजना में नामांकन कराया है, जो योजना की व्यापक सफलता और जनविश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विभाग को अब तक 4,807 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, योजनानुसार प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को 8,783 करोड़ रुपये की बड़ी राहत प्रदान की गई है। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे और प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने और विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने भी योजना के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
