7 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय से निपटा लेंगे। आपको उच्चपद सौंपा जा सकता है।
वृष- आज का दिन शुभ रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी।
मिथुन - आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। लोगों के बीच लोकप्रिय रहेंगे।
कर्क- आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।
सिंह-आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा रहेगा। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी।
कन्या- आज बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। कब्ज के रोगियों को परेशानी होगी।
तुला- आज कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- आज कारोबार से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अति उत्साह के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं।
धनु- आज आपके द्वारा बनाई हुई योजना सफल होगी। घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मकर- आज का दिन नई कार्य की योजना बनाने के लिए शुभ है। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे।
कुंभ- आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। नई तकनीक के प्रति रूझान बढ़ेगा। दूसरों की सहायता करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे।
मीन- आज व्यवसाय में बड़ी साझेदारी हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें।
