बरेली: हाउस टैक्स का लोचा...पुराने बकाये का ब्योरा नहीं, कैसे हो वसूली ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जीआईएस सर्वे करने वाली फर्म ने नहीं लौटाया पुराना डाटा

बरेली, अमृत विचार। जीआईएस सर्वे कराकर आय बढ़ाने का सपना देखने वाला नगर निगम अपना पुराना डाटा भी गंवा बैठा है। करीब पांच करोड़ रुपये लेकर शहर में चार साल तक सर्वे करने वाली आगरा की फर्म ने साल भर से ज्यादा समय से पुराना डाटा नहीं दिया है। नगर निगम के पास उपलब्ध रिकॉर्ड में पुराना बकाया अपडेट नहीं है, लिहाजा टैक्स विभाग उसकी वसूली नहीं कर पा रहा है।

नगर निगम के पास उपलब्ध रिकॉर्ड में संपत्तियों का जो ब्योरा है, उसमें सर्वे टीम के मौके पर जाकर जुटाए गए ब्योरे से काफी अंतर है। इससे तमाम भवनों का टैक्स निर्धारित करने में मुश्किल हो रही है। कई ऐसे मामले हैं जिनमें किसी मकान का विस्तार हो चुका है लेकिन उस पर लगने वाले पुराने टैक्स का ही बिल जारी हुआ है। ब्योरे का मिलान करने में परेशानी हो रही है। कुछ मामलों में पुराने भवनों का बकाया ही साफ कर दिया गया है जबकि रजिस्टर में उस पर बकाया दिखा रहा है। कई राजस्व निरीक्षकों ने शिकायत की है कि पुराना डाटा उपलब्ध न होने की वजह से तमाम भवनों से वसूली नहीं हो पा रही है।

संबंधित समाचार