Azamgarh accident: आजमगढ़ में डिवाइडर से टकराई कार, नेपाल निवासी पति-पत्नी समेत तीन की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में महाकुंभ से वापस आ रहे नेपाल देश के श्रद्धालुओं की एक कार सोमवार सुबह डिवाइडर में टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी हताहत नेपाल देश के रूपम देही जिले के देवदार नगर पालिका के निवासी हैं। यह सभी 15 फरवरी को नेपाल से प्रयागराज में स्नान करने गए थे और स्नान करके आज वापस हो रहे थे कि आजमगढ़- वाराणसी राजमार्ग पर यह हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान दीपा (35),इनके पति गनेश (45) और गंगा (40) के तौर पर की गयी है। घायलों में ऋतिक दूबे (21) ,कोपिला देवकला देवी (35), अविशंकर (25) और शुभम पोखराल (22) को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना गया है।

संबंधित समाचार