ICC Champions Trophy: Imrul Kayes ने कहा-जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी से बांग्लादेश की उम्मीदें जगीं, मोहम्मद शमी की वापसी बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बांग्लादेश के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरूल कायेस (Imrul Kayes) ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में उनकी टीम के पास 20 फरवरी को चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भारत के तेज आक्रमण को दबाव में लाने का मौका होगा। कायेस ने कहा ,‘‘ भारतीय टीम काफी मजबूत है और उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण और बल्लेबाजी क्रम है। लेकिन बुमराह टीम में नहीं है। हम सभी को पता है कि पिछले दो साल में उसने भारतीय क्रिकेट के लिये क्या किया है। उसकी गैर मौजूदगी से बांग्लादेश को फायदा मिलेगा।’’ 

कायेस ने बांग्लादेश के लिये 39 टेस्ट, 78 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं। बुमराह की गैर मौजूदगी में मोहम्मद शमी पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी जिसमें हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी हैं । कायेस ने कहा ,‘‘ शमी की वापसी बड़ी बात है। वह इस समय फिटनेस समस्या से जूझ रहा है लेकिन लय हासिल करने पर वह बांग्लादेश के लिये बड़ा खतरा होगा।’’ बांग्लादेश टीम में अनुभवी हरफनमौला शाकिब अल हसन और खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज लिटन दास नहीं हैं। 

कायेस ने कहा ,‘‘ मुझे शाकिब की कमी खलेगी क्योंकि वह शानदार खिलाड़ी है। किसी भी मैच में उसका योगदान काफी रहता है । इस समय बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही है क्योंकि अगर शाकिबत नहीं खेलता है तो उन्हें एक अतिरिक्त स्पिनर उतारना होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लिटन का फॉर्म भी चिंता का सबब है लेकिन बीपीएल के कुछ मैचों में उसने रन बनाये हैं। सौम्य सरकार और तंजीद तमीम ने भी रन बनाये हैं। मुझे लगता है कि टीम को बल्लेबाजी में चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेहदी हसन मिराज चैम्पियन खिलाड़ी है और वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है।

ये भी पढे़ं : Hockey Pro League : स्पेन के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म