कांग्रेस ने फिर मांगा अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा, कहा- जिम्मेदारी निभाने की बजाय आंकड़े छुपाने में व्यस्त हैं रेल मंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ में मारे गए लोगों के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जिम्मेदारी निभाने की बजाय आंकड़े छुपाने में व्यस्त हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा रेल मंत्रालय और रेल मंत्री की लापरवाही का परिणाम है। रेल प्रशासन भगदड़ के लिए जिम्मेदार है और यह जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

पार्टी ने इसके साथ ही कुछ पोस्टर भी पोस्ट किए हैं और कहा है कि रेल मंत्री ने रेलवे को बर्बाद कर दिया है। उन्हें अब पद पर रहने का अधिकार नहीं है। रेल मंत्री की लापरवाही के कारण भगदड़ में यात्रियों की जान जा रही है। उन्होंने देश की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली रेलवे को बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: इसरो में चयन के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची दीक्षा, स्वागत में उमड़ हुजूम, कहा- चंद्रयान जैसे मिशन का बनना चाहती हूं हिस्सा

 

संबंधित समाचार