हत्यारोपी बेटे का कोई सुराग नहीं : 48 घंटे से सात पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शनिवार देर रात को मां-पिता की हथौड़ी से वार कर की थी हत्या

Lucknow, Amrit Vichar: मोहनलालगंज के जबरौली गांव में शनिवार की देर रात संपत्ति के विवाद में हथौड़े से कूच कर मां-बाप की हत्या कर फरार आरोपी बेटे का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। आरोपी बेटे की तलाश में डीसीपी दक्षिणी की सर्विलांस पुलिस की सात टीमें लागतार दबिश दे रहीं हैं।

जबरौली गांव में जमीन की बिक्री के संपत्ति के विवाद में वृषनेश उर्फ लाला ने शनिवार की देर रात लगभग 10:30 बजे विवाद के दौरान अपने पिता जगदीश (70) के सिर पर लोहे के हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पति को बचाने दौड़ी अपनी मां शिवप्यारी (67) पर भी हथौड़े से बेरहमी से वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दम्पत्ति को पुलिस पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह मौत हो गई।इस मामले में मृतक के छोटे बेटे देवदत्त उर्फ गोलू ने आरोपी बड़े भाई वृषनेश उर्फ लाला के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था।

मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक आरोपी को खोजने तथा पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम पुलिस की साथ टीमें लगाई गई है। आरोपी की पत्नी सहित दर्जन भर नजदीकी लोगों को थाने लाकर पूछ-ताछ भी की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अब आरोपी की फोटो सहित पोस्टर बनवाकर सार्वजनिक स्थानों पर चश्पा कराया जा रहा हैं जिसमें आरोपी को पकड़वाने अथवा पता बताने वाले को उसका नाम गोपनीय रखकर पुलिस की तरफ से नकद इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज : जुबैर के 'X' पर किए गए कथित पोस्ट मामले की सुनवाई 18 फरवरी को भी रहेगी जारी

संबंधित समाचार