Bareilly: स्पा सेंटर पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के और लड़कियां, पुलिस ने 6 लोगों को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : प्रेमनगर पुलिस ने डीडीपुरम स्थित एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। जहां दो लड़के और चार लड़कियों को पकड़ा गया है। पुलिस सभी को थाना ले आई। स्पा सेंटर से क्या सामान बरामद हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस देर रात तक नहीं दे सकी।

प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली के डीडीपुरम स्थित एक स्पा सेंटर पर अनैतिक कार्य होता है। इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर पर पहुंचे। बताया जाता है कि सेंटर पर दो लड़के और चार लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को देखते ही सभी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया और थाने ले आई। पकड़े गए लड़के और लड़कियों से पुलिस दे रात तक पूछताछ करती रही। सूत्रों के अनुसार स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पकड़े जाने पर लड़कियां महिला पुलिस कर्मियों के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

दो बार दी दबिश
पहली बार में पुलिस चार लड़कियों और दो लड़कों को पकड़ कर थाने ले आई। बाद में पता चला कि स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं भी हैं। तब पुलिस टीम दोबारा पहुंची और तलाशी ली। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। हालांकि, प्रेमनगर पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी देने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: तमंचे पे डिस्को ! शादी में हुई धांय-धांय, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार