महाकुंभ से लौट रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अन्य घायल, खड़ी टैंकर से टकराई कार
थरवई/प्रयागराज, अमृत विचार: महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे पिता पुत्र की कार खड़े टैंकर में टकरा गई, जिसमें दोनो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोरांव भेज दिया। घटना कोखराज हंडिया नेशनल हाईवे के समीप बेरूई गांव की है।
बिहार के साहा बावनगंज कटिहार निवासी राजा (27 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार अपने पिता मनोज कुमार 58 वर्ष, रूबी बेबी पत्नी मनोज कुमार 55 वर्ष, गणेश पुत्र हेमचंद्र निवासी दिल्ली से मंगलवार को एक साथ कार से महाकुंभ स्नान करने के लिए गए थे। सभी स्नान कर वापस लौट रहे थे। तभी वापसी में लौटते वक्त कोखराज हंडिया नेशनल हाईवे के समीप बेरूई गांव के सामने पहुंचे और एक सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकरा गए। कार में सवार पिता मनोज कुमार और पुत्र राजा की मौत मैके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में रहे अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दीष। पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सोरांव भेज दिया। जहां रूबी बेबी, गणेश कुमार का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ेः बलरामपुरः फर्जीवाड़ा करने वाले 11 जालसाज गिरफ्तार, खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
