बरेली: हज यात्रा में खाने का सामान साथ ले जाने पर भी रहेगी पाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 2021 में होने वाली हज यात्रा में कोरोना के चलते बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार हज यात्री अपने साथ खाने-पीने का सामान भी नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर सऊदी अरब सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अगर कोई भी हज यात्री एयरपोर्ट पर प्रतिबंध सामान के साथ पकड़ा …

अमृत विचार, बरेली। 2021 में होने वाली हज यात्रा में कोरोना के चलते बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार हज यात्री अपने साथ खाने-पीने का सामान भी नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर सऊदी अरब सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अगर कोई भी हज यात्री एयरपोर्ट पर प्रतिबंध सामान के साथ पकड़ा जाता है तो उसकी यात्रा रद कर भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। वहीं, 10 दिसंबर तक हज यात्रा के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख तय की गई है।

हज पर जाने वाले आजमीनों को इस बार सख्त नियमों का पालन करना होगा। प्रतिबंधित चीजों के साथ इस बार खाने-पीने के सामान ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से जारी गाइडलाइन में 2021 की हज यात्रा के नियमों के बारे में बताया गया है। आजमीन ए हज को उसी के मुताबिक हज के लिए आवेदन करना है। गोली, तेल या क्रीम, गुटखा, खैनी, गुल, पिपरमेंट या इस तरह का कोई भी नशीला पदार्थ ले जाने पर रोक लगा दी गई है। अगर किसी के पास ऐसी चीज पकड़ी जाती है तो उसकी यात्रा रद कर जुर्माना लगाकर वापस उसके देश भेज दिया जाएगा।

प्रतिबंधित सामान के साथ मिट्टी का तेल, पेट्रोल और स्टोव आदि भी नहीं ले जा सकेंगे। अगर किसी आजमीन के पास ऐसी चीजें मिलती हैं तो उसे सऊदी अरब के कानून के तहत सजा दी जाएगी। साथ ही खाने के सामान पर भी पाबंदी लागू कर दी गई है। इसमें तेल, घी, अचार, चटनी, मछली, मिठाइयां, सब्जी, फल या अन्य खाने की चीज साथ ले जाने पर रोक लगाई गई है।

संबंधित समाचार