Amethi News : दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत
Amethi, Amrit Vichar : देर शाम दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर नहर में डूब गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे बाद किशोर के शव को नहर से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।
दरअसल यह पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड स्थित पिंडारा गांव का है जहाँ गांव में बने पुलिस चौकी के पास देर शाम गांव के रहने वाले राधेश्याम का 15 वर्षीय बेटा शिवम अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक शिवम गहरे पानी में डूब गया। साथ में मौजूद अन्य युवक उस बचने के लिए दौड़े लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। जिसके बाद दोस्तों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली जिसके बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया।मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किशोर के शव को नहर से बरामद कर लिया।किशोर का शव नहर से बाहर निकलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- Barabanki News : जमीन पैमाइश कर लौट रही राजस्व टीम को किसानों ने रोककर किया हंगामा
