Kanpur News : 1950 बंदी-कैदियों को मिलेगा महाकुंभ का पुण्य लाभ, जेल अधीक्षक ने प्रयागराज से मंगाया गंगाजल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur, Amrit Vichar :  कानपुर जेल में 1950 बंदी और कैदी महाकुंभ का पुण्य लाभ ले सकें इसके लिए जेल प्रशासन ने प्रयागराज से गंगाजल मंगवाने का इंतजाम किया है। 21 फरवरी को सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच में कलश पूजन की शुरुआत होगी इसके बाद स्नान के लिए जल बंदियों को दिया जाएगा। इसको लेकर हाल ही में जेल मंत्री दारा सिंह और डीजी जेल पीवी रमाशास्त्री ने निर्देश जारी किए थे। 

जेल अधीक्षक डॉ बीडी पांडेय ने बताया कि आस्था और पुण्य लाभ की आशा में बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ जा रहे हैं। जेल में बंद कैदियों को इस अवसर का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसे लेकर जेल मंत्री और डीजी जेल ने प्रदेश की सभी जेलों के अधिकारियों को प्रयागराज से गंगा जल लाकर बंदियों को स्नान कराने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि 1950 बंदियों को संगम के जल से स्नान कराने का इंतजाम किया गया है।

जेल परिसर में ही एक हौद तैयार कराया गया। उसमें पानी भरा जाएगा और विधि विधान से मटके में लाए गए जल को पूजन के बाद उसमें मिलाया जाएगा। इसके बाद बंदी और कैदियों ने पवित्र जल से स्नान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। स्नान के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि सभी बंदी इस पुण्य और दिव्य कुंभ के मौके पर पवित्र जल से स्नान कर सकें। इसको लेकर बंदियों और कैदियों में काफी उत्साह है। 

यह भी पढ़ें- Amethi News : दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत

संबंधित समाचार