सीतापुर:पुलिसिया कार्रवाई से क्षुब्ध जहर खाने वाले युवक की मौत, हंगामा
हरगांव विधायक के आश्वासन के बाद माने परिजन सीतापुर। पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध जहर खाने वाले युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। कोरोना पाजिटिव होने के चलते लखनऊ में ही अंन्येष्टि होने की सूचना पर परिजन आक्रोशित हो थाने के बाहर हंगामा करने लगे। हरगांव विधायक द्वारा …
हरगांव विधायक के आश्वासन के बाद माने परिजन
सीतापुर। पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध जहर खाने वाले युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। कोरोना पाजिटिव होने के चलते लखनऊ में ही अंन्येष्टि होने की सूचना पर परिजन आक्रोशित हो थाने के बाहर हंगामा करने लगे। हरगांव विधायक द्वारा सभी लखनऊ भेजवाने तथा आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
बतादें कि हरगांव थाना पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध हरगांव कस्बा निवासी प्रयास तिवारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मृतक युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने तथा मृतक का क्रियाकर्म सरकार द्वारा कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत लखनऊ में ही होने की खबर सुनते ही परिजनों ने थाने आकर हंगामा करने लगे। वहां पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डा. राजीव दीक्षित के नेतृत्व में सीओ सदर अभिषेक प्रताप, प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद अनिल कुमार पांडेय ने लोगों को समझाकर शांत कराया। फिर भी परिजन शव हरगांव लाने व महिला आरक्षी अपूर्वा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को लखनऊ अंतिम दर्शन के लिए भेजवाया। इस दौरान मृतक के घर से लेकर थाने तक भारी पुलिस बल के मौजूद रहा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
