कासगंज की इस कॉलोनी में आ गया मगरमच्छ, देखकर लोगों के उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज में नहर के पास ततारपुर आवासीय कॉलोनी में मंगलवार की देर रात मगरमच्छ सड़क पर आ गया। सुबह तड़के जब लोगों ने मगरमच्छ को कॉलोनी की सड़क पर देखा तो लोगों में खलबली मच गई। बाद में लोगों ने उसे रस्सी के सहारे बांधकर हजारा नहर में छोड़ दिया।

बता दें, ततारपुर आवासीय कॉलोनी हजारा नहर के समीप है। नहर के किनारे दिन में धूप सेंकते हुए मगरमच्छ दिखाई देते हैं। मंगलवार की रात एक मगरमच्छ नहर से निकलकर आवासीय कॉलोनी तक पहुंच गया। सुबह जब एक स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो खलबली मच गई। कॉलोनी के लोग बढ़ी संख्या में एकत्रित हो गए। लोगों ने मगरमच्छ के कॉलोनी में आ जाने की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस जानकारी होने पर कॉलोनी में पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी से बंधवाकर हजारा नहर में सुरक्षित छुड़वा दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कॉलोनी निवासी अनिल कुमार का कहना है कि नहर के समीप होने के कारण मगरमच्छ कॉलोनी के समीप तक आ जाते हैं, लेकिन कॉलोनी में पहली बार मगरमच्छ दिखाई दिया है।

यह भी पढ़ें- कासगंज में हादसा: बाइक सवार चाचा-भतीजे कैंटर में घुसे, दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार