बरेली: एमएलसी शिक्षक चुनाव के मतदान की तैयारियां तेज
बरेली,अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 1 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में कार्मिक व्यवस्थाएं देखने की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय को सौंपी गयी है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने चुनाव से जुड़े …
बरेली,अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 1 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में कार्मिक व्यवस्थाएं देखने की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय को सौंपी गयी है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने चुनाव से जुड़े कुछ अधिकारियों को बैलेट ड्राप बाक्स सील कराने से संबंधित जानकारी देने को कलेक्ट्रेट में तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने बैलेट ड्राप बाक्स सील करके अधिकारियों को समझाया।
अपर जिलाधिकारी वित्त ने बताया कि 25 और 26 नवंबर को संजय कम्युनिटी हाल में पीठासीन अधिकारियों समेत मतदान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने 23 पोलिंग पार्टियां बनेंगी। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारी तैनात होंगे। पांच रिजर्व पोलिंग पार्टियां तैनात की जाएंगी। मतगणना वाले दिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी से संबंधित सूची फाइनल नहीं हुई है। रिटर्निंग अफसर मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद की ओर से सूची जारी की जाएगी। इस चुनाव में 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 88 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। 37043 मतदाता वोटिंग करेंगे।
