बरेली: सादगी से अदा की शाहदाना वली के कुल की रस्म
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच शाहदाना वली के कुल की रस्म बेहद सादगी से अदा की गई। इसमें सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। कुल की रस्म के बाद देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। सुबह से ही अकीदतमंद दरगाह पर हाजिरी देकर चादरपोशी और गुलपोशी करते रहे।शाहदाना वली के …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच शाहदाना वली के कुल की रस्म बेहद सादगी से अदा की गई। इसमें सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। कुल की रस्म के बाद देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। सुबह से ही अकीदतमंद दरगाह पर हाजिरी देकर चादरपोशी और गुलपोशी करते रहे।
शाहदाना वली के उर्स में शनिवार को सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी का आयोजन किया गया।
जोहर की नमाज के बाद महफिल ए शमां की शुरुआत हुई जिसमें दरगाह के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खां बब्बू मियां ने शाहदाना वली की करामातों पर रोशनी डालते हुए कहा कि शहर कुतुब हैं सरकार शाहदाना वली, जब मुसीबत आती है तो सरकार हमेशा मदद करते हैं। इस दौरान दुआ मांगी गई कि दुनियाभर को इस कोरोना वायरस के कहर से भी अब निकाल दो, दुनिया को खुशहाल कर दो। कुल के समय तहसीनी दरगाह के सज्जादानशीन हस्सान रजा खान ने फतेहख्वानी की रस्म पेश की। रिजवान मियां ने दुआ की।
कुल से पहले रंग शरीफ निजाम साबरी कलियारी ने पढ़ा। इशा की नमाज के बाद कव्वाली की महफिल सजी जो देर रात तक जारी रही। दरगाह के मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने दरगाह पर हाजिरी देने वालों को मास्क बांटे। उन्होंने बताया कि रविवार को असर की नमाज के बाद 4:30 बजे केले शाह बाबा के कुल की रस्म अदा की जाएगी। इस मौके पर यूसुफ इब्राहिम, गफूर पहलवान, हाजी अबरार खां, मिर्जा शाहब बेग, इरफान गोसी, फैज मोहम्मद, हकीम इसरार, परवेज खां, जावेद खां, राजू शमीम, शानू , आसिफ सकलैनी, हनीफ मियां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
