मुरादाबाद, : कड़ी सुरक्षा में रहेंगी राज्यपाल
मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपना प्लान तैयार कर लिया गया है। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। हैलीपेड से निकलते ही राज्यपाल का सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया जाएगा। निरीक्षक, उपनिरीक्षक समेत करीब 150 पुलिस कर्मियों को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपना प्लान तैयार कर लिया गया है। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। हैलीपेड से निकलते ही राज्यपाल का सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया जाएगा। निरीक्षक, उपनिरीक्षक समेत करीब 150 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। जबकि सुरक्षा की कमान सीओ हाईवे को सौंपी गई है। आईजी, डीएम व एसएसपी ने ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करने के साथ ही यूनीवर्सिटी जाकर सुरक्षा व्यवस्था चेक की।
आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संवाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही हैं। रविवार को सुबह सवा आठ बजे से करीब सवा तीन बजे तक वह यहां पर मौजूद रहेंगी। सरकारी कार्यक्रम मिलने के बाद स्थानीय अफसर एक्टिव हो गए थे।
शुक्रवार को एसएसपी ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा था। शनिवार को सुरक्षा के लिहाज से विश्वविद्यालय परिसर को चार जोन व आठ सेक्टर में बांट दिया गया। हर जोन व सेक्टर में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। अफसरों के अनुसार उनकी सुरक्षा में 8 निरीक्षक और 25 उपनिरीक्षक समेत करीब 150 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ हाईवे अनिल कुमार यादव को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी और कमांडो भी मौजूद रहेंगे।
ब्रीफिंग के साथ ही सुधारे गए रास्ते
शनिवार को पुलिस लाइन में आईजी रमित शर्मा, डीएम राकेश कुमार सिंह व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहले ड्यूटी पर लगे सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। सभी को ड्यूटी प्वाइंटों की जानकारी दी। इसके बाद अफसरों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को चेक किया। रास्ते और मैदान की भी मरम्मत कराई गई।
