दुर्घटनाग्रस्त हुआ सौरव गांगुली का काफिला, बाल-बाल बचे भारत के पूर्व कप्तान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कोलकाता, अमृत विचारः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का काफिला पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है। पुलिस ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर हुआ जब गांगुली कार में सफल कर रहे थे और एक तेज रफ्तार से आ रही लॉरी ने उसे ओवरटेक किया। पु

लिस के एक अधिकारी ने बताया कि लॉरी के अचानक आने से गांगुली की कार के ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाने पड़े जिससे उनके पीछे आ रहे उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। उन्होंने कहा कि एक वाहन गांगुली की कार से भी टकराया। दो गाड़ियों को मामूली नुकसान हुआ है। गांगुली बर्धवान यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग भी लिया। 

यह भी पढ़ेः लखनऊ: ठगों ने बनाई आबकारी विभाग की नकली वेबसाइट, शुरू हुई जांच

संबंधित समाचार