62 वर्ष की उम्र पार कर चुके 15 चिकित्सकों को मिली तैनाती, देखें लिस्ट
लखनऊ, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक पदों पर तैनात संयुक्त निदेशक ग्रेड के 15 चिकित्सकों को वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनाती दे दी गई है। नई तैनाती पाने वाले इन चिकित्सकों ने 62 साल की आयु पूरी करने के बाद चिकित्सकीय सेवाएं देने की सहमति दी है, जिसके बाद विभाग द्वारा तैनाती दी गई है।
चिकित्सा अनुभाग दो द्वारा शुक्रवार को जारी स्थानांतरण सूची में शामिल डॉक्टरों ने बीते साल सितंबर, अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में 62 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। इन सभी को संबंधित जिले में ही जिला व मंडलीय चिकित्सालयों में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता तैनाती दी गई है।
.jpg)
.jpg)
यह भी पढ़ें : CBI के डीएसपी और उनकी पत्नी की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई
