Hardoi News: हादसे का शिकार हुए दूल्हे के चाचा और उसके दोस्त की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरदोई। भतीजे की बारात में जा रहे दूल्हे के चाचा और उसके दोस्त की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। उसी बीच ट्रैक्टर-ट्राली उन्हे टक्कर मारते हुए भाग निकली। शुक्रवार की देर शाम हुए हादसे की खबर सुनते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है। एसएचओ पिहानी विद्यासागर पाल ने बताया है कि हादसे की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि पिहानी कोतवाली कल्याणी गांव के अमन सक्सेना की शादी हरियावां थाने के विरमाखेड़ा मदरावां निवासी छुटक्के की पुत्री से तय थी। शुक्रवार की शाम सारी रस्में पूरी होने के बाद बारात रवाना हुई। उसी में दूल्हे अमन का 30 वर्षीय चाचा सर्वेंद्र सक्सेना पुत्र रामनरेश सक्सेना और उसी गांव के अपने 22 वर्षीय दोस्त श्याम कुमार पुत्र जयपाल के साथ बाइक से बारात के साथ रवाना हुआ। जैसे ही दोनों हरियाली बाजार करीमनगर धर्मकांटे के पास पहुंचें। उसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की वहीं पर मौत हो गई। हादसा होते ही वहां कोहराम मच गया। उसी बीच ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राली ले कर वहां से भाग निकला। वहां पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। देर रात में दोनों शवों की शिनाख्त की गई। उधर हादसे का पता होते ही बारातियों में अफरा-तफरी फैल गई। एसएचओ पिहानी विद्यासागर पाल ने बताया है कि हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेः अयोध्या न्यूजः महीने में एक बार आते हैं सफाई कर्मी, गंदगी से पटा है सराय चैमल 

संबंधित समाचार