बरेली: फोकस वाल का निर्माण काम जल्द होगा शुरू, 2.45 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत शहर में फोकस वाल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने प्रशासकीय और वित्तीय अनुमति दे दी है और जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। अभी कांवड़ स्थल के निर्माण के लिए मंजूरी मिलनी बाकी है।

नाथ कॉरिडोर के तहत शहर में 19 स्थानों पर फोकस वाल और रामलीला मैदान में कांवड़ स्थल बनाने की योजना है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने नगर निगम से एनओसी से ली ली है। एनओसी में करार के अनुसार एक साल तक नगर निगम फोकस वाल और कावंड़ स्थल की देखरेख करेगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था को हैंडओवर हो जाएगा। एनओसी मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने शासन को भेज दिया है।

उप निदेशक पर्यटन ब्रजपाल सिंह ने बताया कि दोनों कार्योँ के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। फोकस वाल के लिए चार करोड़ 97 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। उसके सापेक्ष शासन से दो करोड़ 45 लाख की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। कभी भी फोकस वाॅल के निर्माण के लिए बजट जारी हो सकता है। इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बेटे की शादी कराने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी, FIR

संबंधित समाचार