यूपी बजट सत्र: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान पर हंगामा, धरने पर बैठे सपा विधायक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 2025 चल रहा है। सोमवार को विपक्ष के सवालों के जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, 5.20 करोड़ आयुष्यमान कार्ड लोगों तक पहुंच गए हैं। पांच लाख तक का इलाज सभी को मुफ्त मिल रहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम और सपा विधायकों के बीच तीखी बयानबाजी भी हुई। 

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के विधायक कह रहे हैं कि वह मुलायम सिंह यादव की सारी बातें मानते हैं तो क्या वह इस बात को भी मानेंगे जो मुलायम सिंह यादव ने कही थी कि लड़के हैं लड़कों से गलतियां हो जाती है। पाठक के इस बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। सपा विधायक वेल के सामने आकर नारेबाजी करने लगे।

 सपा विधायकों के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर में फिर से कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना वक्तव्य देंगे।

यह भी पढ़ें:-MP GIS 2025: एमपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचने पर पीएम मोदी ने मांगी माफी, जानें क्या था कारण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद बोले- यौन शोषण मामले में सच सामने लाने को नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं
मुरादाबाद में तेंदुआ दिखने से हड़कंप: चार घंटे बाद पकड़ा, घर के बाथरूम में बैठा था Leopard
निवेश और नवाचार के साथ आगे आए उद्योग... प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कंपनियों से बजट में हुई घोषणाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह
मुजफ्फरनगर : पिता की हत्या के मामले में नाबालिग बेटी का प्रेमी गिरफ्तार, नींद की गोलियां मुहैया कराने का आरोप
कॉर्डेलिया क्रूज मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को दी मंजूरी