लखीमपुर खीरी: शावकों के साथ बाघिन की चहलकदमी से पर्यटक रोमांचित
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंचुरी में जंगल सफारी के दौरान बाघिन अपने शावकों के साथ घूमती दिखाई दी। इससे पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने उसकी तस्वीर कैमरे और मोबाइल में भी कैद कीं।
दुधवा नेशनल पार्क की टाइगर बाहुल्य किशनपुर सेंचुरी में पिछले वर्ष एक बाघिन दो बच्चों को जन्म दिया था, जो अब बड़े हो गए हैं। बाघिन सोमवार को अपने दोनों शावकों के साथ जंगल में विचरण कर रही थी। इसी बीच जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के रास्ते के किनारे बाघिन दोनों शावकों के साथ दिखाई पड़ी। उसे देख कर पर्यटक रोमांचित हो उठे। नेचर गाइड ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया। इस दौरान पर्यटकों ने कैमरे और अपने मोबाइल में उसकी तस्वीर कैद की। वीडियो भी बनाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस समय मौसम में बदलाव चल रहा है। साथ ही टाइगर बाहुल्य जंगल में बाघों का मूवमेंट तेज होने लगा है।
ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: पैसेंजर ट्रेन के आगे लेटकर अधेड़ ने की आत्महत्या
