Kaushambi accident : बस पलटने से 19 तीर्थयात्री घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Amrit Vichar, Kaushambi: जिले के कड़ाधाम क्षेत्र में सोमवार को एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार मध्यप्रदेश के 19 तीर्थयात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश के सागर और दमोह जिलों के श्रद्धालु एक बस से अयोध्या से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज आए थे और चित्रकूट जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार कड़ा धाम क्षेत्र में लेहदरी गांव के पास सम्भवत: चालक को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूत्रों का कहना है कि इस घटना में 19 यात्री घायल हो गए। उन्हें कड़ा धाम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उनमें से 12 को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- बहराइच पुलिस पर आरोपित चालक को बदलने का आरोप, ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी किशोरी की मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज