विधान भवन के सामने दंपति का आत्मदाह का प्रयास: कानपुर पुलिस पर लगाया लापता बेटी की तलाश में लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Amrit Vichar, Lucknow : विधान भवन गेट नंबर-5 के सामने सोमवार दोपहर दंपति ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनकी हरकतों पर संदेह होने पर आत्मदाह निरोधी दस्ते ने बचा लिया। हजरतगंज थाने पूछताछ में दोनों कानपुर पुलिस पर गुमशुदा बेटी की तलाश में लापरवाही और बदसलूकी करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने कानपुर कमिश्नरेट पुलिस से बात कर दंपति को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक, राकेश दुबे और उनकी पत्नी निर्मला कानपुर के बिल्हौर मान निवादा की निवासी हैं। राकेश ने पुलिस को बताया कि बेटी आकांक्षा पिछले वर्ष नवंबर में संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बिल्हौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बाद में हत्या की नियत से अपहरण की धारा में तरमीम कर दिया, लेकिन पुलिस बेटी की तलाश नहीं कर रही थी। आरोप लगाया कि थाने पर पुलिस का रवैया बदलता चला गया। पुलिस लगातार बदसलूकी करने लगी। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आहत होकर विधान भवन के सामने आत्मदाह करने के लिए पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि दंपति के पास पास से ज्वलनशील पदार्थ माचिस मिला है। दोनों का सिविल अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराकर कानपुर रवाना कर दिया गया है।

 कानपुर में भी कर चुके आत्मदाह का प्रयास

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां आने से पहले आहत होकर दंपति पुलिस आयुक्त कानपुर के पास भी गए थे। वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो उन लोगों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था। उस वक्त भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें :- Barabanki News : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, महिला डॉक्टर पर FIR

संबंधित समाचार