Barabanki News : आवारा कुत्तों फिर किया हमला, मदरसा छात्र घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Barabanki, Amrit Vichar : जहांगीराबाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बदस्तूर जारी है। सोमवार को मदरसे से पढ़कर लौट रहे एक बालक पर कुत्तों ने फिर हमला बोल दिया, कुत्ते बालक को नोंच ही रहे थे कि सक्रिय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और कुत्तों को भगाकर बालक की जान बचाई। ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाए गए बालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कुत्तों के इस आतंंक से बच्चे ही नहीं बड़े भी दहशत में आ गए हैं। 

याद दिला दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में शुक्रवार की शाम ही जंगली कुत्तों के हमले में एक बालिका की मौत हो चुकी है। गांव के सुनील कुमार गौतम की 7 वर्षीय पुत्री महक गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, इसी बीच वह घनी बाग के करीब पहुंच गई। तभी कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी बालिका को रेफर किए जाने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। अभी आस पास के ग्रामीण उस घटना से उबरे नहीं थे कि सोमवार को एक और हमले की घटना सामने आ गई।

बताया जा रहा कि दरहरा गांव के रहने वाले अल्ताफ का 14 साल का पुत्र आतिफ गांव से कुछ दूर बने मदरसे में पढ़ कर दोपहर में घर लौट रहा था कि दरहरा गांव के पास नहर पटरी पर करीब एक दर्जन की संख्या में कुत्तों ने उसे घेर कर नोंचना शुरु कर दिया। कई दिनों से सतर्क ग्रामीण चीख पुकार सुनकर लाठी लेकर दौड़े तब जाकर कुत्ते वहां से भागे और छात्र की जान बच सकी। परिजन घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दरहरा ग्राम प्रधान शेर बहादुर का कहना है कि कई दिनों से गांव के पास आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। जिससे बच्चों का बाहर निकलना दूभर हो गया है

यह भी पढ़ें- विधान भवन के सामने दंपति का आत्मदाह का प्रयास: कानपुर पुलिस पर लगाया लापता बेटी की तलाश में लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार