Barabanki News : दोस्त की बहन से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Barabanki, Amrit Vichar : दावत पर गई युवती के साथ भाई के जिगरी दोस्त ने ही दुराचार किया, वहीं वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करता रहा। करीब एक माह से भी पुरानी इस घटना में युवती की तहरीर पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। 

घटना सुबेहा थाना क्षेत्र की है। 13 जनवरी को हुई इस घटना की रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र में पड़ोसी गांवों के दो युवकों में गहरी दोस्ती ही नहीं थी बल्कि उनके परिवार का एक दूसरे के घर आना जाना भी था। पीड़ित युवती के अनुसार 13 जनवरी को वह अपने भाई भाभी के साथ उसके दोस्त जागीर के यहां भोजन पर गई थी। भोजन के बाद भाई व भाभी अपने घर लौट गए जबकि युवती भाई के दोस्त जागीर के घर रुक गई।

आरोप है कि देर रात वह कमरे में सो रही थी, इसी दौरार जागीर वहां आया और उसे तमंचा दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बनाई। यहां से वापस अपने घर पहुंची युवती ने पूरी जानकारी अपनी भाभी को दी लेकिन लोकलाज के कारण परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। आरोप यह भी है कि आरोपी जागीर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। यह देख पीड़िता ने पुलिस की शरण लेकर तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें-Barabanki News : आवारा कुत्तों फिर किया हमला, मदरसा छात्र घायल

संबंधित समाचार