बदायूं: फोटो सेशन के दौरान दूल्हे ने की ऐसी हरकत, गुस्से में दुल्हन ने तोड़ी शादी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बदायूं, अमृत विचार। जयमाला और फोटोग्राफी के दौरान स्टेज पर दूल्हे की गलत हरकत करने पर दुल्हन भड़क गई। दूल्हे और शादी समारोह में मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान लौटाया, जिसके बाद बारात दुल्हन के बिना वापस लौट गई। किसी की ओर से भी पुलिस से शिकायत नहीं की गई।

बिल्सी नगर के एक बारात घर में रविवार रात शादी समारोह चल रहा था। बारात जिला संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र से आई थी। समारोह में बाराती और दुल्हन पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। स्टेज पर जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन का फोटो सेशन चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जो दुल्हन को नापसंद थी।

वह नाराज हो गई और उसने अपनी परिजनों को पास बुलाया और शादी करने से इंकार कर दिया। लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं हुई। विवाद जैसा माहौल हो गया और दोनों तरफ से बहस होने लगी। मामला पुलिस तक पहुंचा। चौकी इंचार्ज बारात घर पहुंचे और दोनों पक्षों के सामान वापस करने के बाद बारात वापस लौट गई।

ये भी पढ़ें- बदायूं: उपले थापने गईं बुआ-भतीजी समेत तीन लड़कियां लापता, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार